विम्बलडन के पहले दिन अपनी मां के साथ रॉयल बॉक्स में दिखे बैकहम
विम्बलडन के पहले दिन अपनी मां के साथ रॉयल बॉक्स में दिखे बैकहम
लंदन, 29 जून (एपी) फीफा विश्व कप के बीच इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल सुपरस्टार डेविड बैकहम विम्बलडन के पहले दिन सोमवार को रॉयल बॉक्स में अपनी मां के साथ नजर आये ।
बैकहम और उनकी मां सैंड्रा रॉयल बॉक्स में अभिनेता मार्क रिलांस और बॉयजोन सिंगर रोनान कीटिंग के साथ बैठे थे ।
उन्होंने गत चैम्पियन यानिक सिनर और मियोमिर केसमानोविच का मैच देखा जबकि नंबर एक महिला खिलाड़ी एरिना सबालेंका और सात बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच भी पहले दौर के मैच आज ही खेलेंगे ।
इंग्लैंड, मैनचेस्टर युनाइटेड और रीयाल मैड्रिड के पूर्व मिडफील्डर और फैशन आइकन तथा व्यवसायी बैकहम फीफा विश्व कप मैचों के दौरान अमेरिका के विभिन्न शहरों में घूम रहे हैं । वह पनामा के खिलाफ इंग्लैंड के आखिरी ग्रुप मैच के दौरान भी नजर आये थे ।
एपी मोना
मोना

Facebook


