भुवनेश्वर के चार विकेट, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 166 रन पर रोका
भुवनेश्वर के चार विकेट, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 166 रन पर रोका
रायपुर, 10 मई (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने भुवनेश्वर कुमार (23 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में तिलक वर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 166 रन ही बनाने दिए।
तिलक ने 42 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा नमन धीर ने 47 रन और रोहित शर्मा ने 10 गेंद में 22 रन बनाए।
भुवनेश्वर के अलावा रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम ने एक एक विकेट झटका।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


