ब्रिट्स और काप के अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने बनाये चार विकेट पर 189 रन
ब्रिट्स और काप के अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने बनाये चार विकेट पर 189 रन
चेन्नई, पांच जुलाई (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने तजमिन ब्रिट्स (81 रन) और मारिजने काप (57 रन) के अर्धशतकों की मदद से शुक्रवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
ब्रिट्स और काप ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभायी। उनके अलावा कप्तान लौरा वोलवार्ट ने 33 रन का योगदान दिया।
भारत के लिए पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने दो दो विकेट झटके।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


