ओन्स जेब्युर को हराकर कोको गॉफ फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में
ओन्स जेब्युर को हराकर कोको गॉफ फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में
पेरिस, चार जून (एपी) अमेरिका की कोको गॉफ ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मंगलवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में ओन्स जेब्युर को हराकर लगातार तीसरी बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पिछले साल सितंबर में अमेरिकी ओपन के रूप में पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली गॉफ ने आठवीं वरीय जेब्युर को 4-6, 6-2, 6-3 से हराया। अमेरिकी ओपन के बाद गॉफ ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के भी अंतिम चार में जगह बनाई थी।
वर्ष 2022 की उप विजेता 20 साल की गॉफ को रोलां गैरो पर तीसरी वरीयता दी गई है।
गॉफ की सेमीफाइनल में भिड़ंत शीर्ष वरीय ईगा स्वियातेक से हो सकती है जिन्होंने पेरिस में पिछले चार में से तीन खिताब जीत हैं। स्वियातेक ने ही 2022 में फाइनल में गॉफ को हराया था।
स्वियातेक को मंगलवार को ही क्वार्टर फाइनल में 2023 की विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा से भिड़ना है।
एपी सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


