नाइजीरिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कोलंबिया फीफा अंडर17 महिला विश्व कप फाइनल में

नाइजीरिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कोलंबिया फीफा अंडर17 महिला विश्व कप फाइनल में

नाइजीरिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कोलंबिया फीफा अंडर17 महिला विश्व कप फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 26, 2022 9:13 pm IST

मडगांव, 26 अक्टूबर ( भाषा ) कोलंबिया ने नाइजीरिया को पेनल्टी शूटआउट में 6 . 5 से हराकर फीफा महिला अंडर 17 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं ।

शूटआउट में गैब्रियला रौद्रिगेज, स्टेफानिया पेरलाजा, मैरी एस्पितालेटा, लिंडा केसेडो, जुआना ओर्टेगन और नतालिया हर्नांडेज ने कोलंबिया के लिये गोल किये जबकि मुनोज चूक गई ।

नाइजीरिया के लिये एडेट ओफियोंग, एडिडियोंग एटिम, मिरेकल उसानी, ताइवो अफोलाबी और एस ओइनलोला ने गोल दागे ।

दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी का सामना स्पेन से होगा ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में