कमिंस के पांच विकेट, आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान पर 54 रन की बढत

कमिंस के पांच विकेट, आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान पर 54 रन की बढत

कमिंस के पांच विकेट, आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान पर 54 रन की बढत
Modified Date: December 28, 2023 / 11:29 am IST
Published Date: December 28, 2023 11:29 am IST

मेलबर्न, 28 दिसंबर ( एपी ) कप्तान पैट कमिंस के पांच विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान पर पहली पारी में 54 रन की बढत ले ली ।

कमिंस ने दसवीं बार टेस्ट क्रिकेट में पारी के पांच विकेट लिये हैं ।

पाकिस्तान ने हालांकि पारी के ब्रेक के बाद वापसी करते हुए उस्मान ख्वाजा (0) और मार्नस लाबुशेन (पांच ) के विकेट लिये । लंच के समय तक उसके पास 60 रन की बढत थी ।

पाकिस्तान के लिये दोनों विकेट तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने लिये और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने कैच लपका ।

आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 318 रन के जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 264 रन बनाये ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में