दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया
नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दिल्ली की टीम इस मैच मे बिना किसी बदलाव के उतर रही है जबकि हार्दिक पंड्या के चोटिल होने से सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियन्स का नेतृत्व कर रहे हैं।
मुंबई की टीम ने हार्दिक की जगह दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट की जगह कोर्बिन बोश और अल्लाह मोहम्मद गजनफर की जगह मिचेल सेंटनर को मौका दिया है।
भाषा
आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


