अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में हारी

अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में हारी

अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में हारी
Modified Date: September 5, 2026 / 10:47 am IST
Published Date: September 5, 2026 10:47 am IST

लंदन, पांच सितंबर (भाषा) भारत की अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी शिवसंगारी सुब्रमण्यम से हारकर लंदन स्क्वाश क्लासिक पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत को शुक्रवार को 4-11, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा।

अनाहत ने विश्व की नंबर 11 खिलाड़ी नेली गिलिस को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज यह भारतीय खिलाड़ी अब 12 सितंबर से शुरू होने वाले कतर क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी का हिस्सा है।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में