जोकोविच सर्बिया ओपन में फाइनल में, रुबलेव से होगा मुकाबला

जोकोविच सर्बिया ओपन में फाइनल में, रुबलेव से होगा मुकाबला

जोकोविच सर्बिया ओपन में फाइनल में, रुबलेव से होगा मुकाबला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: April 23, 2022 10:59 pm IST

बेलग्रेड, 23 अप्रैल (एपी) शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने सर्बिया ओपन के सेमीफाइनल में शनिवार को करेन खाचानोव को शिकस्त दी।

 अपने घरेलू टूर्नामेंट में उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 4-6, 6-1, 6-2 से जीत दर्ज की। यह लगातार तीसरा मैच है जब उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद जीत दर्ज की।

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने इससे पहले 2009 और 2011 में सर्बिया ओपन जीता था। साल के अपने पहले खिताब का इंतजार कर रहे जोकोविच का सामना रविवार को होने वाले फाइनल में आंद्रे रुबलेव से होगा।

रूस के दूसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने एक अन्य सेमीफाइनल में फैबियो फोगनिनी को 6-2, 6-2 से हराया।

एपी आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में