टेस्ट मैच के बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का नाटकीय ऐलान
टेस्ट मैच के बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का नाटकीय ऐलान
नाटिंघम, 28 जून (एपी ) इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का नाटकीय ढंग से ऐलान कर दिया ।
इंग्लैंड क्रिकेट ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया जिसमें स्टोक्स ड्रेसिंग रूम के भीतर अपने साथी खिलाड़ियों से कह रहे हैं ,‘‘ यह आपके कप्तान के तौर पर मेरे आखिरी दो दिन हैं और इंग्लैंड के लिये खेलते हुए भी आखिरी दो दिन हैं ।’’
श्रृंखला फिलहाल 1 . 1 से बराबर है और मैच पांचवें दिन तक चलेगा ।
यह हैरान करने वाली घोषणा चाय ब्रेक से 15 मिनट पहले हुई । स्टोक्स ने इसके बाद विकेट लिया और सत्र के आखिर में लौटते हुए दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया ।
इसके साथ ही स्टोक्स के 15 साल के कैरियर पर विराम लग जायेगा जिसमें वह 2019 वनडे विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत के नायक रहे ।
वह टी20 विश्व कप 2022 जीतने वाली इंग्लैंड टीम के भी अहम सदस्य थे और उसी साल टेस्ट कप्तान बने थे ।
स्टोक्स ने यह फ़ैसला ऐसी श्रृंखला के दौरान लिया है, जब लॉर्ड्स में पहले टेस्ट के बाद साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ बाहर जाने के मामले में हुई जांच के चलते इंग्लैंड ने उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया था और वे सुर्खियों में आ गए थे।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने यह कहकर दोनों को बाहर कर दिया था कि उन्होंने अनुबंध की विशेष शर्तों का उल्लंघन किया है और उन्हें लिखित चेतावनी दी थी । बाद में तीसरे टेस्ट में स्टोक्स की वापसी हुई ।
एपी
मोना
मोना

Facebook


