‘हैंड ऑफ गॉड’ के लिए मशहूर एस्टाडियो एज़्टेका में खेलेगा इंग्लैंड

‘हैंड ऑफ गॉड’ के लिए मशहूर एस्टाडियो एज़्टेका में खेलेगा इंग्लैंड

‘हैंड ऑफ गॉड’ के लिए मशहूर एस्टाडियो एज़्टेका में खेलेगा इंग्लैंड
Modified Date: July 5, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: July 5, 2026 10:48 am IST

मैक्सिको सिटी, पांच जुलाई (एपी) इंग्लैंड अब मैक्सिको के खिलाफ एस्टाडियो एज़्टेका में खेलेगा जो डिएगो मारोडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ के कारण मशहूर रहा है।

वह 22 जून 1986 का दिन था जब इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीम विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने थी। इस मैच में माराडोना ने दो गोल किए थे। इनमें से एक गोल ‘हैंड ऑफ गॉड’ के नाम से जाना जाता है जबकि दूसरे गोल को सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल माना जाता है।

अर्जेंटीना ने यह मैच 2-1 से जीता था और आखिर में वह चैंपियन बनने में सफल रहा था।

पहले गोल में माराडोना ने बाएं हाथ से गेंद को गोल में डाल दिया। कुछ मिनट बाद अर्जेंटीना के इस महान खिलाड़ी ने अपने ही हाफ में गेंद को संभाला और इंग्लैंड की आधी टीम को चकमा देते हुए गोल दागा, जिसे कुछ लोग विश्व कप के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गोल मानते हैं।

इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने शनिवार को कहा, ‘‘हर कोई उस मैच को याद रखता है; वे यादगार गोल थे। इस स्टेडियम में दो यादगार गोल हुए थे।’’

माराडोना की उपलब्धियों को याद करने के लिए स्टेडियम की पिच की ओर जाने वाली सुरंगों में से एक में एक पट्टिका लगाई गई है। जब कोई मैच नहीं चल रहा होता है तो अर्जेंटीना के प्रशंसक इसके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए आते हैं।

इंग्लैंड के कोच ने कहा, ‘‘यह एक ऐसी चीज है जो अभी भी दुख देती है; घाव अभी भी ताजा है, लेकिन हम यहां बदला लेने के लिए नहीं आए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वही स्टेडियम है, लेकिन प्रतिद्वंदी अलग है। अगर हमारा प्रतिद्वंदी अर्जेंटीना भी होता तो बदला लेने की कोशिश करना बेमानी होता। हम इस बार यहां नया अध्याय लिखने के लिए आए हैं।’’

एपी पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में