न्यूजीलैंड को 113 रन पर आउट करने के बाद इंग्लैंड ने बनाई 99 रन की बढ़त

न्यूजीलैंड को 113 रन पर आउट करने के बाद इंग्लैंड ने बनाई 99 रन की बढ़त

न्यूजीलैंड को 113 रन पर आउट करने के बाद इंग्लैंड ने बनाई 99 रन की बढ़त
Modified Date: June 5, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: June 5, 2026 7:12 pm IST

लंदन, पांच जून (एपी) सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और एमिलियो गे की उपयोगी साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने लंच तक न्यूजीलैंड पर अपनी बढ़त 99 रन तक पहुंचा दी।

इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 140 रन बनाने के बावजूद 27 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। टीम ने दूसरी पारी में 15 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बना लिए।

न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 61 रन से आगे करते हुए की और उसकी पूरी टीम पहले घंटे के भीतर 113 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने गुरुवार को महज 29 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। टीम के अंतिम चार बल्लेबाजों ने 84 रन जोड़े।

इंग्लैंड के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों की मददगार परिस्थितियों में संभलकर शुरुआत की। कम रोशनी के कारण दोपहर के बाद स्टेडियम की फ्लडलाइट्स भी जला दी गईं।

डकेट को मार्को यानसन की गेंद पर रचिन रवींद्र ने 12 रन के स्कोर पर कैच टपकाकर जीवनदान दिया। वह 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पदार्पण कर रहे गे 24 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। उनके साथ जैकब बेथेल आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड को पहली सफलता विल ओ’रूर्के ने डकेट को आउट कर दिलाई। डकेट और गे ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की।

इससे पहले दिन की शुरुआत में जॉश टंग और ओली रॉबिन्सन ने प्रभावी प्रदर्शन किया। रॉबिन्सन ने पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी, जबकि टंग ने तीन विकेट चटकाए। गस एटकिंसन को दो सफलताएं मिलीं।

टंग ने पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (34) और नाथन स्मिथ (15) को आउट किया, लेकिन जैमीसन ने 29 गेंदों में नाबाद 38 रन की पारी खेलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

एपी आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में