झूठी उम्मीदें लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात , विश्व कप में एक बार फिर जर्मनी का ‘फ्लॉप शो’

झूठी उम्मीदें लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात , विश्व कप में एक बार फिर जर्मनी का ‘फ्लॉप शो’

झूठी उम्मीदें लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात , विश्व कप में एक बार फिर जर्मनी का ‘फ्लॉप शो’
Modified Date: June 30, 2026 / 05:21 pm IST
Published Date: June 30, 2026 5:21 pm IST

वॉशिंगटन, 30 जून (एपी) एक और विश्व कप और फिर जर्मनी जल्दी बाहर । एक जमाने में पारंपरिक फुटबॉल की दिग्गज रही इस टीम का हश्र देखकर उन प्रशंसकों को बेहद निराशा हुई होगी जिन्हें उम्मीद थी कि पांचवें खिताब के साथ उसकी खोई साख लौटेगी ।

बारह साल पहले खिताब जीतने के बाद पहली बार जर्मनी ग्रुप चरण से आगे गया लेकिन पराग्वे ने पहले ही नॉकआउट मुकाबले में उसे पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया ।

जर्मनी के कप्तान जोशुआ किमिच ने कहा ,‘‘ हमने सब गड़बड़ कर दिया ।’’

इससे पहले कतर में 2022 विश्व कप में टीम ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी ।

31 वर्ष के किमिच ने कहा ,‘‘ बचपन में हम जब भी जर्मन टीम को खेलते देखते थे तो सेमीफाइनल, फाइनल या विश्व चैम्पियन बनते ही देखा । इतनी सफलता मिलती थी और यही देखकर हम बड़े हुए ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैदान पर जितने भी खिलाड़ी थे, उन्हें अहसास होना चाहिये कि किसी और पर ठीकरा फोड़ने की बजाय अपनी गलती स्वीकार करनी होगी ।’’

कोच जूलियन नागेल्समैन ने टूर्नामेंट से ठीक पहले अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नीयेर की संन्यास का फैसला बदलकर वापसी कराई थी जो अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे ।

टूर्नामेंट से पहले कोच ने झूठी उम्मीदें जगाई थी कि जर्मनी खिताब जीतने के लक्ष्य से खेलेगी लेकिन उनकी टीम में ऐसे कोई लक्षण नजर नहीं आये ।

जर्मनी ने इस विश्व कप में चार मैचों में नयी टीम कुरासाओ और आइवरी कोस्ट को हराया लेकिन इक्वाडोर और पराग्वे से हार गई ।

एपी मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में