एफआईएच प्रो लीग : भारत ने इंग्लैंड को शूटआउट में 3 . 2 से हराया

एफआईएच प्रो लीग : भारत ने इंग्लैंड को शूटआउट में 3 . 2 से हराया

एफआईएच प्रो लीग : भारत ने इंग्लैंड को शूटआउट में 3 . 2 से हराया
Modified Date: June 28, 2026 / 11:19 pm IST
Published Date: June 28, 2026 11:19 pm IST

लंदन, 28 जून (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने रविवार को एफआईएच प्रो लीग के मैच में इंग्लैंड को शूटआउट में 3 . 2 से हरा दिया ।

लंदन में ही महिला टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय टीम के बाहर होने और बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के साथ पुरूष टीम के श्रृंखला 2 . 0 से हारने के बाद हॉकी में मिली जीत ने भारतीय खेलप्रेमियों को खुश होने का मौका दिया ।

निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट तक खिंचा ।

शूटआउट में भारत के लिये अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा और हार्दिक सिंह ने गोल दागे जबकि इंग्लैंड के लिये जाचारी वालास और डेविड गुडफील्ड ही गोल कर सके ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में