दर्शक दीर्घा में रैकेट फेंकने पर जर्मनी की खिलाड़ी विम्बलडन जूनियर टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित

Ads

दर्शक दीर्घा में रैकेट फेंकने पर जर्मनी की खिलाड़ी विम्बलडन जूनियर टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 09:09 PM IST

लंदन, पांच जुलाई (एपी) जर्मनी की 15 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी इडा वोबकर को गुस्से में अपना रैकेट फेंकने के लिए विम्बलडन जूनियर टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया। ऑल इंग्लैंड क्लब ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

उनका कोर्ट पर फेंका गया रैकेट उछलकर दर्शक दीर्घा में जा पहुंचा।

यह घटना शनिवार को लड़कियों के एकल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले के दूसरे सेट के अंतिम चरण में हुई।

रोमानिया की मारिया वेलेंटिना पोप पहला सेट 6-0 से जीत चुकी थीं। दूसरे सेट में स्कोर 5-5 की बराबरी पर था, तभी वोबकर का बैकहैंड शॉट बाहर चला गया और उन्होंने अपना आपा खो दिया। गुस्से में उन्होंने रैकेट कोर्ट की ओर फेंका जो उछलकर कोर्ट नंबर 11 की दर्शक दीर्घा की शुरुआती पंक्तियों में जा गिरा।

यह स्पष्ट नहीं हो सका कि रैकेट किसी दर्शक को लगा या नहीं। हालांकि, वोबकर खुद दर्शक दीर्घा के पास गईं और अपना रैकेट वापस ले आईं।

टूर्नामेंट अधिकारियों के फैसले का कुछ देर इंतजार करने के बाद चेयर अंपायर ने खेल भावना के विपरीत आचरण के कारण वोबकर को मैच से अयोग्य घोषित किया।

जूनियर प्रतियोगिताओं में कोई पुरस्कार राशि नहीं दी जाती इसलिए वोबकर पर किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगाया गया।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द