जर्मनी के कोच नागेल्समैन ने फुटबॉल विश्व कप के निराशाजनक अभियान के बाद इस्तीफा दिया

जर्मनी के कोच नागेल्समैन ने फुटबॉल विश्व कप के निराशाजनक अभियान के बाद इस्तीफा दिया

जर्मनी के कोच नागेल्समैन ने फुटबॉल विश्व कप के निराशाजनक अभियान के बाद इस्तीफा दिया
Modified Date: July 3, 2026 / 03:57 pm IST
Published Date: July 3, 2026 3:57 pm IST

बर्लिन, तीन जुलाई (एपी) विश्व कप में लगातार तीसरी बार अंतिम-16 में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद जर्मनी के मुख्य कोच जूलियन नागेल्समैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

जर्मनी के फुटबॉल महासंघ ने विश्व कप के अंतिम 32 मैच के शूटआउट में पराग्वे से चौंकाने वाली हार झेलने के चार दिन बाद शुक्रवार को उनके इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की।

इस बीच लीवरपूल के पूर्व मैनेजर जुर्गन क्लॉप के जर्मनी के नए मुख्य कोच बनने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

नागेल्समैन ने शुरुआत में संकेत दिए थे कि वह अपने मौजूदा अनुबंध की शेष दो वर्ष की अवधि तक टीम के साथ बने रहेंगे। बताया जाता है कि विश्व कप के दौरान वह सबसे अधिक वेतन पाने वाले कोच में शामिल थे।

टूर्नामेंट के दौरान उनकी रणनीति और टीम चयन को लेकर लगातार आलोचना होती रही जिसके बाद उन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ता गया।

एपी

आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में