जर्मनी ने भारतीय हॉकी टीम को ड्रॉ पर रोका

जर्मनी ने भारतीय हॉकी टीम को ड्रॉ पर रोका

जर्मनी ने भारतीय हॉकी टीम को ड्रॉ पर रोका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 2, 2021 4:45 pm IST

क्रेफेल्ड ( जर्मनी), दो मार्च ( भाषा ) पहले मैच में 6 . 1 से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को मंगलवार को जर्मनी ने 1 . 1 से ड्रॉ पर रोक दिया ।

कोरोना महामारी के बीच एक साल बाद भारतीय टीम ने प्रतिस्पर्धी हॉकी में वापसी करते हुए पहला मैच 6 . 1 से जीता था । मेजबान जर्मनी ने आज बेहतर वापसी करते हुए भारतीयों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया ।

भारत के लिये जरमनप्रीत सिंह ने 14वें मिनट में गोल किया । जर्मनी के मार्टिन हानेर ने 29वें मिनट में बराबरी का गोल दागा । इसके बाद दोनों टीमों ने रक्षात्मक हॉकी का प्रदर्शन किया और कोई गोल नहीं हो सका ।

अब भारतीय टीम यूरोप दौरे के आखिरी चरण में बेल्जियम जायेगी जहां उसे छह और आठ मार्च को ब्रिटेन से खेलना है ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में