हैनरी की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से हराया

हैनरी की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से हराया

हैनरी की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से हराया
Modified Date: June 21, 2026 / 05:35 pm IST
Published Date: June 21, 2026 5:35 pm IST

लंदन, 21 जून (एपी) न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां दूसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन खेल शुरू होने के सिर्फ 48 मिनट बाद इंग्लैंड को 209 रन पर समेटकर ओवल टेस्ट 253 रन से जीत लिया।

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज की थी। इससे अब सीरीज का फैसला नॉटिंघम में होने वाले तीसरे और अंतिम मैच से होगा जो बृहस्पतिवार से शुरू होगा।

इंग्लैंड ने सुबह पांच विकेट पर 182 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और उसे जीत के लिए 463 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला था।

लेकिन तेज गेंदबाज मैट हैनरी (29 रन देकर छह विकेट, मैच में कुल 11 विकेट) ने आखिरी पांच विकेट झटक लिए।

सटीक गेंदबाजी करने वाले हैनरी ने अपने शानदार स्पेल से सबको प्रभावित किया। उन्होंने पहली पारी में 80 रन देकर पांच विकेट झटके थे। इस तरह उन्होंने मैच में 109 रन देकर कुल 11 विकेट हासिल किए जो इंग्लैंड के खिलाफ किसी न्यूजीलैंड गेंदबाज का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

हैनरी ने अपने 35वें टेस्ट में पहली बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया।

जो रूट ने अपने कल के 75 रन में सिर्फ दो रन और जोड़े और हैनरी की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और 145 गेंदों पर 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जिससे इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।

हैनरी एक ही टेस्ट में रूट और हैरी ब्रूक (58 रन) दोनों को दो-दो बार आउट करने वाले पहले गेंदबाज बने।

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के दौरों के 95 साल में अपनी सातवीं जीत हासिल की और ‘द ओवल’ पर यह उनकी दूसरी जीत थी। इससे पहले उन्हें 1999 में जीत मिली थी।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में