हॉकी इंडिया ने ड्रैग फ्लिक और गोलकीपिंग प्रतिभाओं को तलाशने के लिये कार्यक्रम की शुरूआत की
हॉकी इंडिया ने ड्रैग फ्लिक और गोलकीपिंग प्रतिभाओं को तलाशने के लिये कार्यक्रम की शुरूआत की
नयी दिल्ली, 15 मार्च ( भाषा ) जमीनी स्तर पर गोलकीपरों और ड्रैग फ्लिकरों को तलाशने के लिये हॉकी इंडिया ने एक नयी पहल का ऐलान किया है जिसका लक्ष्य देश भर में विशेषज्ञ कोचिंग के जरिये खेल के भविष्य में निवेश करना है ।
जमीनी स्तर पर गोलकीपिंग और ड्रैग फ्लिकिंग कोचिंग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिये बुलाई गई बैठक में यह फैसला लिया गया ।
बैठक में भारत के पूर्व गोलकीपर एड्रियन डिसूजा, भरत छेत्री, योगिता बाली, हेलेन मेरी, दीपिका मूर्ति, आकाश चिकते , पीटी राव और पूर्व ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह, जुगराज सिंह, वी आर रघुनाथ और गुरजिंदर सिंह ने भाग लिया ।
बैठक में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की, महासचिव भोलानाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर मनोहरन और हाई परफार्मेंस निदेशक हर्मन क्रूस भी मौजूद थे ।
प्रतिभाओं का बड़ा पूल तैयार करने के लिये हॉकी इंडिया पूर्व गोलकीपरों और ड्रैग फ्लिकरों का एक पूल तैयार करेगा जो विभिन्न राष्ट्रीय अकादमियों में तीन दिन का अभ्यास सत्र आयोजित करेंगे । पूर्व खिलाड़ियों को उनके समय और प्रयासों के लिये भुगतान किया जायेगा । इसके अलावा उनकी यात्रा और रहने का खर्च भी हॉकी इंडिया उठायेगा ।
भाषा
मोना नमिता
नमिता

Facebook


