हांगकांग के बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट पर 143 रन

हांगकांग के बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट पर 143 रन

हांगकांग के बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट पर 143 रन
Modified Date: September 11, 2025 / 10:14 pm IST
Published Date: September 11, 2025 10:14 pm IST

अबुधाबी, 11 सितंबर (भाषा) बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के पहले मैच में बृहस्पतिवार को हांगकांग को सात विकेट पर 143 रन पर रोक दिया ।

नये कप्तान लिटन दास के साथ उतरी बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में ही दबाव बना दिया था ।

स्पिनर मेहदी हसन ने पहला ओवर डाला लेकिन तेज गेंदबाज तसकीन अहमद और तंजीम हसन साकिब ने हांगकांग के शीर्षक्रम को सबसे ज्यादा परेशान किया । नयी गेंद से सीम और स्विंग दोनों मिल रही थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया ।

तसकीन ने अंशुमान रथ (चार) को अपने पहले ओवर में विकेट के पीछे लपकवाया जबकि तंजीम ने बाबर हयात (14) को आउट किया । इससे पहले हयात ने उन्हें स्ट्रेट छक्का जड़ा था ।

पावरप्ले में हांगकांग का स्कोर दो विकेट पर 34 रन था ।

सलामी बल्लेबाज जीशान अली (34 गेंद में 30 रन ) ने कुछ अच्छे स्ट्रोक्स लगाये जिसमें लेग स्पिनर रिशाद हुसैन को एक्स्ट्रा कवर पर जड़ा छक्का शामिल है । उन्हें मुस्ताफिजूर रहमान ने 12वें ओवर में आउट किया ।

हांगकांग के कप्तान यासिम मुर्तजा ने 19 गेंद में 28 रन बनाये । उनकी इस पारी की मदद से ही हांगकांग टीम 140 रन के पार जा सकी ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में