इब्राहिमोविच ने एसी मिलान के साथ एक साल का करार किया

इब्राहिमोविच ने एसी मिलान के साथ एक साल का करार किया

इब्राहिमोविच ने एसी मिलान के साथ एक साल का करार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: September 1, 2020 7:01 am IST

मिलान, एक सितंबर (एपी) एसी मिलान ने सोमवार को ज्लाटन इब्राहिमोविच के साथ एक साल का अनुबंध करने के बाद उम्मीद व्यक्त की कि इस 38 वर्षीय खिलाड़ी के जुड़ने से उनकी टीम सात साल बाद फिर से चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रहेगी।

रिपोर्टों के अनुसार यह करार 70 लाख यूरो में हुआ है।

इब्राहिमोविच इस साल जनवरी में छह महीने के अनुबंध पर दूसरी बार एसी मिलान से जुड़े थे। उन्होंने 18 सेरी ए मैचों में दस गोल किये। इससे मिलान इटालियन लीग में छठे स्थान पर रहा और यूरोपा लीग में जगह बना पाया।

सेरी ए 19 सितंबर से शुरू होगी लेकिन इब्राहिमोविच इससे दो दिन पहले मिलान की तरफ यूरोपा लीग में आयरलैंड के शेमरॉक रोवर्स के खिलाफ खेलेंगे।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में