INDvsSL : भारत ने दिया 322 रनों का लक्ष्य, लंका का एक विकेट भी चटकाया
INDvsSL : भारत ने दिया 322 रनों का लक्ष्य, लंका का एक विकेट भी चटकाया
चैम्पियंस ट्रॉफी का 9वां मैच भारत और श्रीलंका के बीच लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने 6 विकेट गंवाकर श्रीलंका को दिया 322 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका टीम की ओर से लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर डिकवेला और गुनाथिलका उतरे हैं। श्रीलंका की शुरूआत बहुत धीमी रही। भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव की कसी गेंदबाजी के चलते श्रीलंका को रन बनाने में परेशानी हो रही है। भुवी ने तीसरे ओवर में श्रीलंका के ओपनर डिकवेला को 7 रन पर आउट कर दिया।
केदार जाधव और रविंद्र जडेजा फिलहाल नाबाद लौटे। महेंद्र सिंह धौनी 63 रन बनाकर, पंडया 9 रन बनाकर, शिखर 125 रन बनाकर आउट हुए, धवन ने सेंचुरी जड़ी है, ये शिखर की वनडे में 10वीं, चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरी सेंचुरी है।

Facebook


