इगा स्वियातेक और हुबर्ट हर्काज़ ने पोलैंड को यूनाइटेड कप के फाइनल में पहुंचाया

इगा स्वियातेक और हुबर्ट हर्काज़ ने पोलैंड को यूनाइटेड कप के फाइनल में पहुंचाया

इगा स्वियातेक और हुबर्ट हर्काज़ ने पोलैंड को यूनाइटेड कप के फाइनल में पहुंचाया
Modified Date: January 6, 2024 / 02:06 pm IST
Published Date: January 6, 2024 2:06 pm IST

सिडनी, छह जनवरी (एपी) विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक और ह्यूबर्ट हर्काज़ के शानदार प्रदर्शन से पोलैंड ने शनिवार को यहां फ्रांस को 3-0 से हराकर यूनाइटेड कप मिश्रित टीम टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

स्वियातेक ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके कैरोलिन गार्सिया को 4-6, 6-1, 6-1 से हराया। इसके बाद एटीपी रैंकिंग में नौवें नंबर पर काबिज हर्काज़ ने एड्रियन मन्नारिनो को 6-3, 7-5 से हराकर अपनी टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। पोलैंड ने इसके बाद मिश्रित युगल का मैच भी जीता।

पोलैंड रविवार को होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा।

शीर्ष वरीयता प्राप्त पोलैंड ने ग्रुप चरण में केवल एक मैच गंवाया था। उसने चीन को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में