भारत के 396 रन के जवाब में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाये

भारत के 396 रन के जवाब में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाये

भारत के 396 रन के जवाब में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाये
Modified Date: February 3, 2024 / 11:54 am IST
Published Date: February 3, 2024 11:54 am IST

विशाखापत्तनम, तीन फरवरी (भाषा) इंग्लैंड ने भारत के 396 रन के जवाब में शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक अपनी पहली पारी में छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिये।

बेन डकेट 17 रन बना कर साथी सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली (15) के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले यशस्वी जायसवाल की 209 रन कर भारतीय पारी का आकर्षण रहे। उन्होंने 290 गेंद की पारी में 19 चौके और सात छक्के जड़े।

भारतीय टीम ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 336 रन से आगे से की थी। टीम ने दिन के पहले सत्र 60 रन जोड़कर अपने बाकी बचे चारों विकेट गंवा दिये।

इंग्लैंड के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 25 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिये। शोएब बशीर और रेहान अहमद को भी तीन-तीन सफलता मिली।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में