भारत के पांच विकेट पर 191 रन
भारत के पांच विकेट पर 191 रन
नाटिंघम, छह अगस्त (भाषा) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां लंच तक पांच विकेट पर 191 रन बनाये।
भारत ने इस तरह से इंग्लैंड पर आठ रन की बढ़त हासिल कर ली है जिसने अपनी पहली पारी में 183 रन बनाये थे।
लंच के समय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 77 और रविंद्र जडेजा 27 रन पर खेल रहे थे। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन ने दो- दो विकेट लिये हैं।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


