भारत के लंच तक एक विकेट पर 94 रन

भारत के लंच तक एक विकेट पर 94 रन

भारत के लंच तक एक विकेट पर 94 रन
Modified Date: October 10, 2025 / 11:44 am IST
Published Date: October 10, 2025 11:44 am IST

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शुक्रवार को यहां लंच तक एक विकेट पर 94 रन बनाए।

भारत ने पहले सत्र में केएल राहुल (38) का विकेट गंवाया। लंच के समय यशस्वी जायसवाल 40 और साई सुदर्शन 16 रन पर खेल रहे थे।

भारत ने उसी अंतिम एकादश को बरकरार रखा है जिसने अहमदाबाद में पहले टेस्ट में रोस्टन चेज की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया था।

वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए ब्रैंडन किंग और जोहान लेने की जगह टेविन इमलाच और एंडरसन फिलिप को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में