ICC Champions Trophy IND Vs NZ Final Live Match: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल! अब कहीं भी बैठकर उठाएं मैच का लुत्फ, जानें कहां देख सकेंगे लाइव
ICC Champions Trophy IND Vs NZ Final Live Match: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल! अब कहीं भी बैठकर उठाएं मैच का लुत्फ, जानें कहां देख सकेंगे लाइव |

ICC Champions Trophy IND Vs NZ Final Live Match | Source : KD Cric Info
- भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच दुबई में होने वाला है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
- कई मंदिरों और मस्जिदों में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है।
- आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के मैच का टॉस 2 बजे होगा।
दुबई। ICC Champions Trophy IND Vs NZ Final Live Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड ने भी दमदार खेल दिखाकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है। भारत के कई मंदिरों और मस्जिदों में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है। भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच दुबई में होने वाला है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लेकिन आप इस रोमांचक मैच का घर बैठे कब, कहां और कैसे लुत्फ उठा सकते हैं।
फाइनल का लाइव टेलीकास्ट
आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के मैच का टॉस 2 बजे होगा। जबकि मैच की शुरूआत 2.30 बजे से शुरू होगी। वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 पर देखने को मिलेगा। तो वहीं मोबाइल में आप जियो हॉटस्टार पर भी लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं।
ओटीटी पर IND vs NZ का लाइव मैच
मोबाइल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो जो क्रिकेट प्रेमी दुबई में लाइव मैच को नहीं देख पाएंगे वह भारत में घर बैठे भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच को जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर हिंदी, इंग्लिश और अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ देख सकते हैं।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दुबई की पिच आमतौर पर धीमी होती है और बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होती है। पूरे टूर्नामेंट में यहां बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 265 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है भारत ने इस मैदान पर 10 मैच खेले हैं, जिसमें 9 में जीत दर्ज की और 1 टाई हुआ। न्यूजीलैंड ने दुबई में 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में हार और 1 का कोई नतीजा नहीं निकला। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।
भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलियम ओरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी, काइल जैमीसन।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: India-New Zealand Final! Now enjoy the match from anywhere, know where you can watch it live

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 amभारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 am