भारत के लंच तक तीन विकेट पर 171 रन, छह रन की बढ़त बनायी

भारत के लंच तक तीन विकेट पर 171 रन, छह रन की बढ़त बनायी

भारत के लंच तक तीन विकेट पर 171 रन, छह रन की बढ़त बनायी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 19, 2021 12:48 pm IST

ब्रिस्टल, 19 जून (भाषा) भारतीय महिला टीम ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन लंच तक तीन विकेट पर 171 रन बनाकर छह रन की बढ़त हासिल कर ली।

पूनम राउत 39 रन बनाकर खेल रही हैं जबकि दीप्ति शर्मा (54) के आउट होते ही लंच हो गया।

भारत ने सुबह के सत्र में दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा का विकेट गंवाया जिन्होंने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी जिसके जवाब में भारतीय टीम 231 रन पर सिमट गयी थी। जिससे उसे फॉलोऑन मिला।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में