2026 Asian Games: बारिश भी नहीं बन सकी बाधा, एशियन गेम्स में बेटियों ने फिर किया कमाल, भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल
2026 Asian Games: एशियन गेम्स में भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले रेस इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।
2026 Asian Games/Image Credit: X Handle
- एशियन गेम्स में भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल आया है।
- भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले रेस इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।
- यह 2026 एशियाई खेलों में भारत का छठा गोल्ड रहा।
2026 Asian Games: नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों द्वारा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल आया है। भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले रेस इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। यह 2026 एशियाई खेलों में भारत का छठा गोल्ड रहा। स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम में किरण मचेत्तिरा पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज शामिल रहीं। भारतीय टीम ने 3:29.69 मिनट में रेस समाप्त की।
इवेंट में बहरीन की टीम ने दूसरे पायदान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीता। बहरीन की खिलाड़ियों ने 3:30.21 मिनट में रेस खत्म की. भारत और बहरीन के बीच 0.52 सेकेंड का फासला रहा. वहीं चीन की टीम ने तीसरे नंबर पर रहते हुए ब्रॉन्ज अपने नाम किया। चीनी खिलाड़ियों ने 3:31.02 मिनट में रेस समाप्त की।
एथलेटिक्स में भारत को मिला पहला गोल्ड
2026 Asian Games: भारत ने क्रिकेट, कबड्डी और शूटिंग में गोल्ड जीता था। अब एथलेटिक्स में भी गोल्ड आ गया है। इसके साथ भारत ने मेडल टैली में 50 का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
विथ्या रामराज का दूसरा मेडल
यह नागोया के एशियाई खेलों में धाविका विथ्या रामराज का दूसरा मेडल रहा। इससे पहले उन्होंने 400 मीटर की हर्डल रेस यानी बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज जीता था।अब उन्होंने गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया है।
बारिश भी नहीं बन सकी बाधा
2026 Asian Games: इवेंट के दौरान बारिश हो रही थी, लेकिन फिर भी भारतीय खिलाड़ी कमाल करने में सफल रहे। बारिश उनके लिए बाधा नहीं बन सकी. अक्सर बारिश के दौरान खिलाड़ियों को दौड़ लगाने में दिक्कत होती है।
भारत मेडल टैली में 10वें पायदान पर
छठे गोल्ड के साथ भारत मेडल टैली में 10वें पायदान पर पहुंच गया है। कुल मेडल की संख्या 51 पर पहुंच गई है। इसमें 6 गोल्ड के अलावा 21 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Liquor price hike in Delhi: एक अक्टूबर से बढ़ जायेंगे शराब के दाम!. जाम छलकाने चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत!.. क्या एक्साइज ड्यूटी और रिटेल मार्जिन है इजाफे की वजह?..
- WhatsApp New Design: Android यूजर्स की बल्ले-बल्ले! WhatsApp बदलने वाला है अपना पूरा लुक, नया डिजाइन देख चौंक जाएंगे आप
- TET Exam For Teachers: शिक्षकों को अब नहीं देनी होगी TET परीक्षा? विधानसभा में पारित हुआ ये प्रस्ताव, RTE नियमों में भी बदलाव की मांग

Facebook


