अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद भारतीय पुरुष टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में

अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद भारतीय पुरुष टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में

अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद भारतीय पुरुष टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में
Modified Date: September 28, 2026 / 10:32 am IST
Published Date: September 28, 2026 10:32 am IST

(तस्वीरों के साथ)

नागोया, 28 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सोमवार को यहां खराब मौसम के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में पहुंच गई।

गत चैंपियन भारत ने आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर होने के कारण अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।

भारत का सामना नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। यह मुकाबला भी अगर रद्द होता है तो बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेलेगा।

नागोया में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और सोमवार को भी कम ओवर के मैच खेले जाने की संभावना बेहद कम थी।

दिलचस्प बात यह है कि अगर बारिश के कारण पूरी प्रतियोगिता ही धुल जाती है तो भारत अपनी शीर्ष रैंकिंग के आधार पर स्वर्ण पदक जीत सकता है।

पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला क्वार्टर फाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान को अगले दौर में जगह मिली।

भाषा

आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में