DA Hike Central Government Employees News: महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी…मिलेगा इतने महीने का एरियर! मोदी सरकार ने तय कर ली सरकारी कर्मचारियों को सौगात देने की तारीख? Da Hike Calculator से समझें कितनी बढ़ेगी सैलरी
DA Hike Central Government Employees News: महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी...मिलेगा इतने महीने का एरियर! मोदी सरकार ने तय कर ली सरकारी कर्मचारियों को सौगात देने की तारीख? Da Hike Calculator से समझें कितनी बढ़ेगी सैलरी
DA Hike Central Government Employees News: महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी...मिलेगा इतने महीने का एरियर! मोदी सरकार ने तय कर ली सरकारी कर्मचारियों को सौगात देने की तारीख? Da Hike Calculator से समझें कितनी बढ़ेगी सैलरी / Image : AI Generated
- DA में 4% बढ़ोतरी की संभावना
- जुलाई से अक्टूबर तक 4 महीने का एरियर मिल सकता है
- महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 64% हो सकता है
नई दिल्ली: DA Hike Central Government Employees News जुलाई से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की राह देख रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल मोदी सरकार अपने अधिनस्त कर्मचारियों को दिवाली की बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में सीधे 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सरकार डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों को 64 प्रतिशत दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि पिछली बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि मोदी सरकार क्यसा फैसला लेती है।
महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत का इजाफा संभव
DA Hike Central Government Employees News मिल जानकारी के अनुसार कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रीयल वर्कर्स (AICPI-IW) डाटा के अनुसार इस बार डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। इसके बाद कर्मचारियों को 64 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार नवरात्रि या दशहरे के आस-पास महंगाई भत्ते का ऐलान कर सकती है। वहीं, कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को दिवाली का बोनस भी उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की असली दिवाली मनने वाली है।
खाते में आएगा 4 महीने का एरियर
दूसरी ओर कनफडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एप्लॉयी एंड वर्कर्स ने सरकार से जल्द डीए/डीआर की घोषणा करने का आग्रह किया है। इस बार का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 1 जुलाई से प्रभावी रहेगा। कन्फेरेशन ने कहा है कि डीए और डीआर जनवरी 2026 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। संस्था ने कहा है कि जुलाई 2023 में डीए 46 प्रतिशत था। जनवरी 2024 में यह 50 प्रतिशत हो गया। जुलाई 2024 में डीए बढ़कर 53 प्रतिशत हुआ। जनवरी 2025 में बढ़कर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता पहुंच गया। जुलाई 2025 में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा। जिसके बाद यह 58 प्रतिशत हो गया। इसके बाद आखिरी बार डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
DA बढ़ने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी
DA का कैलकुलेशन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर केंद्रित होता है। मान लीजिए जिन कर्मचारियों का बेसिक पे इस समय 18000 रुपए है। और उनको 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। ऐसे में उनकी कुल सैलरी में महंगाई भत्ता का हिस्सा 10,800 रुपए होगा। वहीं, 64 प्रतिशत डीए होने की स्थिति में इन कर्मचारियों को 720 रुपए का फायदा होगा, जिसके बाद उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 11520 रुपए हो जाएगा। जिन कर्मचारियों का बेसिक पे इस समय 44900 रुपए है। उनका महंगाई भत्ता 26940 रुपये से बढ़कर 28736 रुपए हो जाएगा। यानी कर्मचारियों को हर महीने 1796 रुपये का फायदा मिलेगा। वहीं, जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 56100 रुपए होगा। उनको हर महीने 2244 रुपए का फायदा मिलेगा।
7-8 अक्टूबर को वेतन आयोग की बैठक
वहीं, वेतन आयोग की बेंगलुरु में 7-8 अक्टूबर को बैठक होने वाली है। इसके लिए जारी नोटिस में पात्र कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 थी। वहीं, 21 सितंबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक वेतन आयोग 22 और 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में हितधारकों के साथ बैठक करेगा। इस बैठक में हिस्सा लेने वाले पात्र कर्मचारी संगठनों और अन्य हितधारकों से 10 अक्टूबर 2026 तक आवेदन/जवाब जमा करने को कहा गया है। बैठक का स्थान और विस्तृत कार्यक्रम बाद में बताया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- Stock Market Today Falling: कमजोर बाजार में कहां बनेगा कमाई का मौका? गिफ्ट निफ्टी गिरा तो क्या करें निवेशक? SAIL समेत ये शेयर आज चर्चा में
- Petrol Diesel Price Today 28 September 2026: त्योहारों से पहले 16 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल की कीमत में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज क्या है रेट
- Bankers Strike Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक, बैंककर्मियों ने अचानक स्थगित किया हड़ताल, क्या सरकार ने 5 डे वर्किंग को दे दी मंजूरी?

Facebook


