ICC Champions Trophy IND vs BAN Match: जीत से शुरुआत करना चाहेगी भारतीय टीम, बांग्लादेश के साथ मुकाबला आज, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
जीत से शुरुआत करना चाहेगी भारतीय टीम, बांग्लादेश के साथ मुकाबला आज, Indian team would like to start with a win, match with Bangladesh today,

ICC Champions Trophy IND vs BAN Match
- आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला
- भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर धांसू आगाज करने उतरेगी
- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
नई दिल्लीः ICC Champions Trophy IND vs BAN Match आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर धांसू आगाज करने उतरेगी। भारत और बांग्लादेश इस टूर्नामेंट के इतिहास में केवल एक बार भिड़ी हैं। यह मुकाबला 2017 के सीजन में हुआ था। तब बर्मिंघम में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसमें कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 123 रन की पारी खेली थी।
ICC Champions Trophy IND vs BAN Match इस मैदान पर बांग्लादेश टीम को भारत से बचकर रहना होगा, क्योंकि दुबई स्टेडियम में भारतीय टीम का वनडे फॉर्मेट में बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक एक भी वनडे मैच हारा नहीं है। यह आंकड़े बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान समेत बाकी टीमों के लिए भी सिरदर्द बढ़ा सकते हैं। दुबई स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले, जिसमें से 5 में जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान के खिलाफ एक मुकाबला टाई रहा था। इस मैदान पर भारतीय टीम ने वनडे में पाकिस्तान और बांग्लादेश को 2-2 बार हराया है। एक बार हॉन्ग कॉन्ग को शिकस्त दी। भारतीय टीम ने यह सभी 6 वनडे मैच सितंबर 2018 में एशिया कप के दौरान खेले थे। तब फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत-बांग्लादेश के स्क्वॉड:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
बांग्लादेशी टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भारत और बांग्लादेश के बीच मैच 2025 की ICC Champions Trophy में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indian team would like to start with a win, match with Bangladesh today,

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 amभारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 amखबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो
02 Oct 2026 | 7:17 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 am