भारतीय महिला टीम ने बनाए सात विकेट पर 281 रन

भारतीय महिला टीम ने बनाए सात विकेट पर 281 रन

भारतीय महिला टीम ने बनाए सात विकेट पर 281 रन
Modified Date: September 14, 2025 / 05:12 pm IST
Published Date: September 14, 2025 5:12 pm IST

मुल्लांपुर (पंजाब), 14 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सात विकेट पर 281 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

भारत के लिए प्रतिका रावल (64 रन), स्मृति मंधाना (58 रन) और हरलीन देओल (54 रन) ने अर्धशतक जड़े। उप कप्तान मंधाना और प्रतिका ने पहले विकेट के लिए 114 रन की भागीदारी निभाई।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस प्रारूप में अपने 150वें मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में