भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में सेपकटकरॉ महिला रेगु में कांस्य पदक जीता

भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में सेपकटकरॉ महिला रेगु में कांस्य पदक जीता

भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में सेपकटकरॉ महिला रेगु में कांस्य पदक जीता
Modified Date: October 6, 2023 / 02:59 pm IST
Published Date: October 6, 2023 2:59 pm IST

जिंहुआ (चीन), छह अक्टूबर (भाषा) भारत की सेपकटकरॉ महिला रेगु टीम ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता। इन खेलों में महिला सेपकटकरॉ टीम का यह पहला पदक है।

भारतीय महिला टीम को रेगु स्पर्धा के सेमीफाइनल में थाईलैंड ने 21-10, 21-13 से हराया।

अयेकपम माईपाक देवी, ओइनम चाओबा देवी, खुशबू, एलांगबम प्रिया देवी और एलंगबम लीरेंटोम्बी देवी की भारतीय टीम सेमीफाइनल में गत चैम्पियन थाईलैंड को कड़ी टक्कर नहीं दे सकी।

सेपकटकरॉ में सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक मिलता है।

एशियाई खेलों में महिलाओं के सेपकटकरॉ में यह पहला जबकि देश के लिए केवल दूसरा पदक है।

भारतीय पुरुष रेगु टीम ने 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में