भारतीय पहलवानों मनीषा, नेहा ने मंगोलिया में स्वर्ण जीत

भारतीय पहलवानों मनीषा, नेहा ने मंगोलिया में स्वर्ण जीत

भारतीय पहलवानों मनीषा, नेहा ने मंगोलिया में स्वर्ण जीत
Modified Date: June 5, 2026 / 07:39 pm IST
Published Date: June 5, 2026 7:39 pm IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) भारत की मनीषा और नेहा ने मंगोलिया में उलानबटोर ओपन रैंकिंग सीरिज में महिलाओं के वर्ग में स्वर्ण पदक जीते जबकि भारत ने ग्रीको रोमन और महिला वर्ग में चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किये ।

ग्रीको रोमन पहलवानों ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता । सुनील ने 87 किलोवर्ग में आजाद सालिदिनोव को 4 . 1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि नितेश ने 97 किलो वर्ग में नूरासिल अमनाली को 13 . 9 से हराकर पहला स्थान हासिल किया ।

सुमित ने 60 किलोवर्ग में हमवतन साहिल को 5 . 0 से हराकर कांस्य जीता ।

महिला वर्ग में मनीषा ने 57 किलो वर्ग में कोरिया की सिम सोन को 3 . 1 से हराकर पीला तमगा जीता । वहीं नेहा ने 59 किलो वर्ग में कोरिया की पियोल होंग को 5 . 3 से मात दी ।

नीलम ने 50 किलो वर्ग में कजाखस्तान की मराल टी को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10 . 0 से हराया ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में