ईशान किशन आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी और कप्तान है : विटोरी

ईशान किशन आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी और कप्तान है : विटोरी

ईशान किशन आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी और कप्तान है : विटोरी
Modified Date: March 27, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: March 27, 2026 8:35 pm IST

बेंगलुरू, 27 मार्च (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने शुक्रवार को कहा कि ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाने का फैसला लेने में टीम प्रबंधन को हिचक नहीं हुई क्योंकि वह आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी और कप्तान है ।

नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरूआती चरण से बाहर रहेंगे ।

विटोरी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा ,‘‘ ईशान लंबे समय से आईपीएल खेल रहा है । वह कई टीमों के साथ खेला है और काफी सफल रहा है । उसमें आत्मविश्वास कूट कूटकर भरा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह अंडर 19 टीमों और इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली अपने प्रदेश की टीम का कप्तान रह चुका है । वह आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी और कप्तान है और यही देखकर उसे कप्तानी दी गई ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अभिषेक और उसका तालमेल अच्छा है । दोनों अच्छे दोस्त हैं और टीम को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं । इस सत्र में दोनों मोर्चे से अगुवाई करेंगे ।’’

विटोरी ने कहा कि कमिंस अगले पखवाड़े में कप्तानी के लिये लौट सकते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ उसकी फिटनेस जबर्दस्त रही है और कुछ समय से खेल से बाहर होने के कारण उसके पास फिटनेस पर काम करने के लिये समय भी है । गेंदबाजी का कार्यभार ही चुनौती थी और उसे लेकर एक बार क्रिकेट आस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद वह अगले 10 . 12 दिन में आ सकता है ।’’

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में