Kinshasa Wedding Party Fire: शादी की पार्टी में मचा हाहाकार, देखते ही देखते बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 22 लोगों की मौत, देखें Video
Kinshasa Wedding Party Fire: शादी की पार्टी में मचा हाहाकार, देखते ही देखते बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 22 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें Video
Kinshasa Wedding Party Fire: शादी की पार्टी में मचा हाहाकार, देखते ही देखते बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 22 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें Video /image: AI Generated
- कांगो की राजधानी किंशासा में शादी समारोह के दौरान भीषण आग
- बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 22 लोगों की मौत
- कई लोग घायल, आग लगने के कारणों की जांच जारी
किंशासा। Kinshasa Wedding Party Fire: कांगो (Congo Fire Accident) की राजधानी किंशासा में दर्दनाक हादसा हो गया, यहां एक शादी की पार्टी में आग (Kinshasa Hotel Fire) लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा एक बहुमंजिला बिल्डिंग में हुआ, जहाँ शादी की पार्टी (Wedding Party Fire) चल रही थी। आग की लपटें तेजी से फैलीं और अंदर मौजूद लोग अपनी जान बचने के लिए इधर उधर भागने लगे जिससे भगदढ़ जैसे हालात बन गए। को लोग बाहर नहीं निकल सके।
22 लोगों की जिंदा जलकर मौत (Kinshasa Fire Deaths)
आगजनी की इस घटना में 22 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मिली जानकर के अनुसार, ये हादसा शनिवार देर रात शुरू हुई। हादसा लिंगवाला नगर पालिका के एक भवन में हुआ। लिंगवाला के मेयर नोर्बर्ट मुशिंगा ने बताया कि फिलहाल 22 मौतों की पुष्टि हुई है, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मेहमानों ने मिलकर घायलों को बचाने की कोशिश की।
उप प्रधानमंत्री ने दिए जांच के निर्देश (Congo Wedding Fire Video)
Kinshasa Wedding Party Fire देश के उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैक्वेमिन शबानी (Jacquemin Shabani) ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया और इसे देश के लिए एक बड़ा त्रासदी करार दिया। उप प्रधानमंत्री ने घटना के जांच के निर्देश दिए है। फ़िलहाल ये आग कैसे लगी? इसकी जांच की जा रही रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी आरोपी होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
कैमरे कैद हुआ खौफनाक मंजर (Kinshasa Hotel Fire)
आगजनी की इस खौफनाक मंजर को राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण थी।
Congo wedding party horror as major fire kills at least 22 people
The fire started late on Friday and continued into the early hours of Saturday pic.twitter.com/QOCtcVS2KI— Shakeel Yasar Ullah (@yasarullah) September 5, 2026

Facebook


