कोरोना संक्रमण के कारण इटालियन लीग फुटबॉल मैच स्थगित

कोरोना संक्रमण के कारण इटालियन लीग फुटबॉल मैच स्थगित

कोरोना संक्रमण के कारण इटालियन लीग फुटबॉल मैच स्थगित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: October 1, 2020 1:54 pm IST

वाशिंगटन, एक अक्टूबर ( भाषा ) जिनोआ और तोरिनो के बीच शनिवार को इटालियन लीग फुटबॉल मैच स्थगित कर दिया गया जब जिनोआ टीम और स्टाफ के 15 सदस्य कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए ।

जिनोआ में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीमों के अभ्यास पर प्रतिबंध लगा दिया है । अभी लीग ने नयी तारीख की घोषणा नहीं की है ।

पिछले सप्ताह भी जिनोआ का नपोली के साथ मैच कई घंटे के लिये स्थगित हो गया था क्योंकि खिलाड़ी जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे थे ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में