MGNREGA Payment Update: भर जाएगी श्रमिकों की झोली, जल्द खातों में पहुंचेगी राशि, सरकार ने शुरू की भुगतान प्रक्रिया

MGNREGA Payment Update: भर जाएगी श्रमिकों की झोली, जल्द खातों में पहुंचेगी राशि, सरकार ने शुरू की भुगतान प्रक्रिया

MGNREGA Payment Update: भर जाएगी श्रमिकों की झोली, जल्द खातों में पहुंचेगी राशि, सरकार ने शुरू की भुगतान प्रक्रिया

MGNREGA Payment Update | Photo Credit: AI

Modified Date: August 6, 2026 / 02:35 pm IST
Published Date: August 6, 2026 2:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लंबित मजदूरी राशि जारी
  • श्रमिकों को जल्द मिलेगा लाभ
  • सरकार ने शुरू की भुगतान प्रक्रिया

एमसीबी: MGNREGA Payment Update महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार द्वारा पूर्व से लंबित समस्त मजदूरी राशि राज्य शासन को जारी कर दी गई है। इसके साथ ही श्रमिकों के बैंक खातों में राशि जमा करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। (MGNREGA Wage Payment) संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की जा चुकी हैं तथा आगामी एक-दो सप्ताह के भीतर सभी रोजगार प्राप्त श्रमिकों के बैंक खातों में मजदूरी की राशि जमा हो जाएगी।

MGNREGA Wage Payment मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास के लिए विभिन्न निर्माण एवं जनहितकारी कार्य संचालित किए जाते हैं। इन कार्यों में लगे श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा लंबित मजदूरी राशि जारी किए जाने से भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है और श्रमिकों को शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत भी राज्य शासन को अग्रिम रूप से पर्याप्त राशि उपलब्ध करा दी गई है। इसके फलस्वरूप फंड ट्रांसफर ऑर्डर (एफटीओ) तैयार होने के उपरांत नियमानुसार तत्काल मजदूरी भुगतान किया जा रहा है। इससे योजना के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो रहा है।

संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान अथवा योजना के अन्य मदों के भुगतान के लिए किसी प्रकार की वित्तीय समस्या नहीं है। आवश्यक धनराशि उपलब्ध होने के कारण सभी स्वीकृत भुगतान निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमानुसार नियमित रूप से किए जा रहे हैं। इसलिए श्रमिकों अथवा जनप्रतिनिधियों को किसी प्रकार की भ्रांति या आशंका रखने की आवश्यकता नहीं है।

सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया गया है कि वे इस संबंध में योजना से जुड़े श्रमिकों तथा आम नागरिकों को सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि मजदूरी भुगतान को लेकर किसी प्रकार की भ्रामक सूचना का प्रसार न हो तथा पात्र श्रमिकों तक शासन की यह महत्वपूर्ण जानकारी समय पर पहुंचे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।