युनाइटेड कप फाइनल में इटली का सामना अमेरिका से

युनाइटेड कप फाइनल में इटली का सामना अमेरिका से

युनाइटेड कप फाइनल में इटली का सामना अमेरिका से
Modified Date: January 7, 2023 / 07:37 pm IST
Published Date: January 7, 2023 7:37 pm IST

सिडनी, सात जनवरी ( एपी ) इटली का सामना पहले युनाइटेड कप मिश्रित टीम टेनिस के फाइनल में अमेरिका से होगा ।

इटली ने सेमीफाइनल में यूनान को हराया । पहले दोनों एकल मैच गंवाने के बाद स्टेफानोस सिटसिपास ने मातेओ बेरेतिनी को 4 . 6, 7 . 6, 6 .4 से हराकर यूनान की उम्मीदें कायम रखी । इटली के लिये हालांकि लूसिया ब्रोंजेती ने वालेंतिनि जी को 6 . 2, 6 . 3 से हराकर इटली को 3 . 1 की अजेय बढत बना ली ।

इससे पहले टेलर फ्रिट्स ने पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके जीत दर्ज की जिसके दम पर अमेरिका ने फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

फ्रिट्ज ने हुरकाज को 7 . 6, 7 . 6 से हराकर अमेरिका को 3 . 0 की विजयी बढत दिलाई । इससे पहले जेसिका पेगुला और फ्रांसिस टियाफो ने अपने अपने एकल मैच जीते थे ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में