जॉनसन ने कोलोन चैंपियनशिप के पहले दौर में सिलिच को हराया

जॉनसन ने कोलोन चैंपियनशिप के पहले दौर में सिलिच को हराया

जॉनसन ने कोलोन चैंपियनशिप के पहले दौर में सिलिच को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 20, 2020 4:45 am IST

कोलोन, 20 अक्टूबर (एपी) स्टीव जॉनसन ने पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन मारिन सिलिच को हराकर कोलोन टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दौर में जगह बनाई।

जॉनसन ने 7-6, 6-4 से जीत दर्ज की। दूसरे दौर में उनका मुकाबला सोमवार को दामिर जुमहुर और अलेक्सांद्रो डेविडोविच फोकिना के बीच होने वाले मैच के विजेता को होगा।

आठवें वरीय एड्रियन मनारिनो ने एलेक्सेई पोपिरिन को 6-2, 6-2 से हराया। अगले दौर में उनका सामना मियोमिर केसमानोविच से होगा।

जापान के योशिहितो निशिओका ने ब्रिटेन के काइल एडमंड को 6-4, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना सातवें वरीय यान लेनार्ड स्ट्रुफ और मार्को सेचिनातो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में