इस साल के आखिर में टेनिस को अलविदा कह देंगे केई निशिकोरी

इस साल के आखिर में टेनिस को अलविदा कह देंगे केई निशिकोरी

इस साल के आखिर में टेनिस को अलविदा कह देंगे केई निशिकोरी
Modified Date: May 1, 2026 / 11:45 am IST
Published Date: May 1, 2026 11:45 am IST

तोक्यो, एक मई (एपी) विश्व के पूर्व चौथे नंबर के खिलाड़ी और 2014 में यूएस ओपन के फाइनलिस्ट केई निशिकोरी ने गुरुवार को कहा कि वह इस टेनिस सत्र के आखिर में संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं।

जापान के 36 वर्षीय निशिकोरी दाहिने कंधे में दर्द के कारण जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल पाए थे। वह पिछले कई वर्षों से चोटों से जूझ रहे हैं और पिछले साल यूएस ओपन में भी नहीं खेल पाए थे।

निशिकोरी ने 2007 में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की तथा वह 2014 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। इस तरह से वह किसी ग्रैंड स्लैम पुरुष एकल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले जापानी खिलाड़ी बने थे। फाइनल में उन्हें क्रोएशिया के मारिन सिलिच से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा था।

निशिकोरी ने 2016 में रियो ओलंपिक में राफेल नडाल को तीन सेटों में हराकर कांस्य पदक जीता था।

निशिकोरी ने अपनी फिटनेस का जिक्र करते हुए एक्स पर कहा, ‘‘मैं मुश्किल से खेल में बना हुआ हूं। अब तक के सभी पलों को याद करते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया। मैं अपने करियर से वास्तव में खुश हूं।’’

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में