वैसाख की वापसी, केएल राहुल, प्रसिद्ध रणजी सेमीफाइनल के लिए कर्नाटक टीम में

वैसाख की वापसी, केएल राहुल, प्रसिद्ध रणजी सेमीफाइनल के लिए कर्नाटक टीम में

वैसाख की वापसी, केएल राहुल, प्रसिद्ध रणजी सेमीफाइनल के लिए कर्नाटक टीम में
Modified Date: February 10, 2026 / 10:57 pm IST
Published Date: February 10, 2026 10:57 pm IST

बेंगलुरु, 10 फरवरी (भाषा) तेज गेंदबाज वैसाख विजयकुमार की उत्तराखंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए मंगलवार को कर्नाटक रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी हुई।

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल 15 फरवरी से लखनऊ में खेला जाएगा।

वैसाख चोट के कारण पिछले दो राउंड में नहीं खेल पाए थे। अब वह देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम में साथी तेज गेंदबाज एम वेंकटेश की जगह लेंगे।

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में बने रहेंगे।

पूर्व खिलाड़ी येरे गौड़ की कोचिंग वाली आठ बार की चैंपियन कर्नाटक ने मुंबई को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाई।

कर्नाटक टीम :

देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, केवी अनीश, करुण नायर, आर स्मरण, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्वथ कावेरप्पा, विद्याधर पाटिल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, केएल श्रीजीत, वैसाख विजयकुमार।

भाषा नमिता

नमिता

नमिता


लेखक के बारे में