कोको गॉफ फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में

कोको गॉफ फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में

कोको गॉफ फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 7, 2021 12:38 pm IST

पेरिस, सात जून (एपी) अमेरिका की किशोरी कोको गॉफ ने फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में ओन्स जेबोर को सीधे सेटों में हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सत्रह साल की गॉफ ने एकतरफा मुकाबले में जेबोर को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

पूरे मुकाबले के दौरान अमेरिकी खिलाड़ी ने अपनी सर्विस पर सिर्फ नौ अंक गंवाए। तीसरे दौर में भी गॉफ की राह आसान रही थी जब उनके पहला सेट जीतने के बाद जेनिफर ब्रेडी बायें पैर में चोट के कारण मुकाबले से हट गई थी।

गॉफ का अगले दौर में सामना बारबरा क्रेजसिकोवा से होगा। क्रेजसिकोवा ने भी 2018 की फ्रेंच ओपन उप विजेता स्लोएन स्टीफंस को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम आठ में जगह बनाई।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में