कुलदीप यादव के चार विकेट, यूएई 57 रन पर सिमटा
कुलदीप यादव के चार विकेट, यूएई 57 रन पर सिमटा
दुबई, 10 सितंबर (भाषा) भारत ने कुलदीप यादव के चार और शिवम दुबे के तीन विकेट से बुधवार को यहां एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 13.1 ओवर में 57 रन पर ढेर कर दिया।
यूएई के लिए अलीशान शराफू (22 रन) और मोहम्मद वसीम (19 रन) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।
कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में सात रन देकर चार विकेट जबकि शिवम दुबे ने दो ओवर में चार रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


