लाहिड़ी जेनेसिस आमंत्रण टूर्नामेंट में कट से चूके

लाहिड़ी जेनेसिस आमंत्रण टूर्नामेंट में कट से चूके

लाहिड़ी जेनेसिस आमंत्रण टूर्नामेंट में कट से चूके
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: February 19, 2022 4:18 pm IST

लॉस एंजिलिस, 19 फरवरी (भाषा) शुरुआती नौ होल में से पांच होल में चार बोगी करने से भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी टाइगर वुड्स की मेजबानी में हो रहे जेनेसिस आमंत्रण टूर्नामेंट में कट हासिल करने से चूक गए।

पहले दौर में 75 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी को कट हासिल करने के लिए दूसरे दौर में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत थी। दूसरे दौर में हालांकि खराब शुरुआत के बाद बाकी नौ होल में पांच बर्डी और एक बोगी के बावजूद वह कट हासिल नहीं कर पाए।

मेजर चैंपियन डस्टिन जॉनसन, ब्रूक्स कोपका, बुबा वाटसन और पैट्रिक रीड जैसे दिग्गज भी कट हासिल करने में नाकाम रहे।

पीजीए टूर पर एक खिताब जीतने वाले जोकिन नीमैन ने लगातार दूसरे दौर में 63 के स्कोर से कुल 126 के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बना ली है। यह 36 होल के बाद उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में