लक्ष्य सेन इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में

लक्ष्य सेन इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में

लक्ष्य सेन इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: June 6, 2024 / 03:44 pm IST
Published Date: June 6, 2024 3:44 pm IST

जकार्ता, छह जून ( भाषा ) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन जापान के केंता निशिमोतो को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

सेन ने प्री क्वार्टर फाइनल में 21 . 9, 21 . 15 से जीत दर्ज की ।

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद हालांकि महिला युगल में हारकर बाहर हो गई । उन्हें जापान की मायु मत्सुमोतो और वाकाना नागाहारा के हाथों 21 . 19, 19 . 21, 19 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी ।

तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा का सामना दक्षिण कोरिया की हा ना बाएक और सो ही ली से होगा । मिश्रित युगल में बी सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी की टक्कर चीन की सिवेइ झेंग और याकिओंग हुआंग से होगी ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में