लक्ष्मण रावत और योगेश कुमार अखिल भारतीय ओपन स्नूकर के फाइनल में

लक्ष्मण रावत और योगेश कुमार अखिल भारतीय ओपन स्नूकर के फाइनल में

लक्ष्मण रावत और योगेश कुमार अखिल भारतीय ओपन स्नूकर के फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 27, 2020 11:49 am IST

चेन्नई, 27 नवंबर (भाषा) लक्ष्मण रावत ने शुक्रवार को यहां इशप्रीत सिंह चढ्ढा को 5-0 से हराकर अजय रस्तोगी स्मारक अखिल भारतीय ओपन स्नूकर चैम्पियनशिप 2020 के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना कर्नाटक के एम योगेश कुमार से होगा।

योगेश ने तमिलनाडु के वरूण कुमार की चुनौती 5-2 से समाप्त करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया।

इससे पहले क्वार्टरफाइनल में लक्ष्मण रावत ने प्रतिभाशाली एस श्रीकृष्णा को पराजित किया था।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में