शाहबाज और तिवारी के शतक के बावजूद मध्य प्रदेश ने बंगाल पर बढ़त बनाई

शाहबाज और तिवारी के शतक के बावजूद मध्य प्रदेश ने बंगाल पर बढ़त बनाई

शाहबाज और तिवारी के शतक के बावजूद मध्य प्रदेश ने बंगाल पर बढ़त बनाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 16, 2022 5:56 pm IST

अलूर (कर्नाटक), 16 जून (भाषा) शाहबाज अहमद और मनोज तिवारी के शतक के बावजूद मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के तीसरे दिन बंगाल को 273 रन पर ढेर करने के बाद दूसरी पारी में दो विकेट पर 163 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 231 रन तक पहुंचाया।

शाहबाज ने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 209 गेंद में 12 चौकों की बदौलत 116 रन बनाए। तिवारी ने 211 गेंद में 12 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली। दोनों ने उस समय छठे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की जबकि टीम 54 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। शाहबाज और तिवारी के अलावा कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (22) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

मध्य प्रदेश की ओर से पुनीत दातेय ने 48, कुमार कार्तिकेय ने 61 और सारांश जैन ने 63 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।

पहली पारी में 341 रन बनाने वाले मध्य प्रदेश ने पहली पारी के आधार पर 68 रन की बढ़त हासिल की।

मध्य प्रदेश ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में रजत पाटीदार (नाबाद 63) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत दो विकेट पर 163 रन बनाए। कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 34 रन बनाकर स्टंप के समय उनका साथ निभा रहे थे। शुभम शर्मा 22 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटे।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में