मंधाना के शतक से भारत के 292 रन
मंधाना के शतक से भारत के 292 रन
मुल्लांपुर, 17 सितंबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे महिला एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 292 रन बनाये ।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत के लिये मंधाना ने 91 गेंद में 117 रन की पारी खेली । दीप्ति शर्मा (40), रिचा घोष (29), प्रतिका रावल (25) ने भी उपयोगी योगदान दिया ।
आस्ट्रेलिया के लिये डार्सी ब्राउन ने 42 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि एशले गार्डनर को दो विकेट मिले ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


